Inequality shortcut trick for bank exam (in 3 second)

Hi …
आज हम inequality के questions हल करेंगें जो की बैंक clerk और PO exams में हमेशा आतें हैं और लगभग 5 question तो होतें ही हैं | अगर इन questions को हम shortcut method से न करें तो ये question बहुत time लेतें है |तो आज हम एक ऐसा method पढ़ेंगें जिससे इन questions को हम केवल 3 से 4 सेकंड में ही हल कर सकतें है |
हम जानतें है की टाइम कितना important है बैंक exam के लिए तो अगर एक question पर हम लोग 3 सेकंड भी लेतें है तो 5 question करने में हमें केवल 15 सेकंड ही लगेंगें | और अगर हम पुरानी विधि से करेंगें तो फिर पता नही कितना टाइम लग सकता है |

           Inequality

तो चलिए हम इस trick को सीखते है और अपने 2 से 3 minute बचातें हैं |

जैसे की questions में इस तरह के symbols होंते हैं -

  < , > , <= , >= , =

Note - जैसे (>) को समझतें हैं -
(>)  इसका मतलब है एक तरफ से दूसरी तरफ जाना जैसे (a >b ) , यहाँ हम ये कह सकतें है की हम a से b जा सकतें है ,पर b से a नही जा सकतें हैं |

Rules :

इसी प्रकार दुसरे symbols में भी यही rule रखना है |
  1. जैसे a >= b  इसका मतलब है हम a से b तो जा सकतें है पर b से a नही जा सकतें (एक तरीके से इसको रास्ता समझ लीजिये )
  2. a <=b है तो b से a जा सकतें है पर a से b नही |
  3. a < b है तो हम b से a जा सकतें हैं पर a से b नही |
  4. a >b है तो a से b जा सकतें है पर b से a नही |
  5. a=b है तो हम दोनों तरफ जा सकतें है यानी a से b और b से a दोनों ओर जा सकतें हैं |
तो चलिए हम एक question लेकर समझतें है उससे आप को जादा समझ में आयेगा |

प्रश्न 1.  कथन : R>=S=T<=U<V>Z

           निष्कर्ष : (i) Z<T    (ii) S>V

हल : निष्कर्ष (i) में Z<T  है, इसका मतलब है हमें T से Z तक जाना है
        अब कथन में देंखेंगें T से Z तक कैसे जा सकतें है |
        T से हम केवल S जा सकतें पर S के बाद R पर नहीं जा सकतें है इसका मतलब है हमारा रास्ता बंद हो गया यानी ये option (i)  गलत है | (और T से हम U नही जा सकतें है क्योंकि T <=U है )
अब निष्कर्ष (ii) में S >V  है ,यानी हमें S से V जाना है |
 कथन में हम S से V तक जाने का रास्ता खोजतें हैं |
S से हम केवल T की तरफ जा सकतें है क्योंकि S = T है लेकिन T के बाद हमारा रास्ता बंद हो गया क्योंकि
T <=U है यानी option (ii) भी  गलत है |

Final Answer = दोनों निष्कर्ष गलत है |

नीचे Image में हल देखें -
inequality tricks

important नोट : याद रखिये अगर निष्कर्ष में (a और b के बीच में कोई भी symbol(<,>,<=,>=) हो तो कथन में a और b के रास्ते में वो symbol जरूर होना चाहिए जैसे कि  ( a>=b हो तो a से b तक जाने में >= symbol एक बार जरूर आना चाहिए )|


Test Yourself :

1. कथन : Z<=Y, X<Z, Y>L, L>=Z
    निष्कर्ष :  (i) Y>=L       (ii) Y>X
2. कथन : A<B<C, C=D<=E
   निष्कर्ष : (i) B>E     (ii) D>A
3. कथन : P>M>Q, Q>Z>N
   निष्कर्ष : (i) M>=Z      (ii) N<P

Answers:
1. केवल (ii) सही है .
2. केवल (ii) सही है .
3. केवल (ii) सही है .

तो आपने आज ये बहुत ही important trick समझी | और questions लेकर इसकी प्रक्टिस करिये आपको ये trick बहुत ही आसान लगेंगी |अगर post में कंही mistake हो गयी हो please comment में लिखें |
धन्यवाद |

1 comment:

I'm certainly not an expert,but I'll try my best to explain what I know and research what I don't know.

Please Don't Spam.All comments are moderated.

Powered by Blogger.