भारतीय संविधान के विदेशी स्रोत (Learn by Shortcut)

Hi Friends…
आज हम भारतीय संविधान के बारे में कुछ shortcut सीखेंगें | जैसा की आप सब जानते है की भारतीय संविधान के कई विदेशी स्रोत हैं जिससे मिलकर हमारा संविधान बना है |जैसे अमेरिका के संविधान से हमारे संविधान में सबसे ज्यादा सहायता ली गयी है और भी कई देश हैं जिनकी सहायता से हमारा संविधान मिलकर बना है |

             gk shortcut

वो देश हैं अमेरिका ,ब्रिटेन ,आयरलैंड ,ऑस्ट्रेलिया , जर्मनी , कनाडा , दक्षिण अफ्रीका , रूस , और जापान  |

इन सभी देशों से कुछ न कुछ भाग हमारे संविधान में मिलता है और यही भाग हमेशा exams में पूछ लिए जातें है जोकि हमे याद नही होते |
अगर आपको याद हैं तो ये बहुत अच्छी बात है मगर जिसे नही याद है उसके लिए मैंने कुछ shortcut बनाये हैं जिसकी सहायता से हम इसे आसानी से याद कर पायेंगें |

भारतीय संविधान के विदेशी स्रोत shortcut trick -

अमेरिका : अमेरिका ने मौलिक अधिकार छीनकर राष्ट्रपति और जजों को हटाकर वित्तीय आपात लगा दिया
            1. मौलिक अधिकार
            2. राष्ट्रपति पर महाभियोग और जजों को हटाना
            3. वित्तीय आपात

ब्रिटेन : बस संसद में कानून बनाकर नागरिकता प्रदान कर दी |
         ब – ब्रिटेन
         1. संसदात्मक शासन प्रणाली
         2. विधि निर्माण
         3. एकल नागरिकता

आयरलैंड : अरे तुमने NNS देकर लोगों को मनोनीत कर लिया |
             अरे – आयरलैंड
            1. NNS - निति निदेशक सिद्धांत
            2. राष्ट्रपति द्वारा ख्याति प्राप्त लोगो का चयन

ऑस्ट्रेलिया : अष्ट  भाषा सूची में केंद्र और राज्यों की शक्तियों का बटवारा हुआ |
               अष्ट -  ऑस्ट्रेलिया
              1. प्रस्तावना की भाषा
              2 . समवर्ती सूची
              3 . केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का विभाजन

जर्मनी : जब आपातकाल पड़ा तो मौलिक अधिकार राष्ट्रपति को दे दिए |
           ज – जर्मनी
          1. आपातकाल के दौरान मौलिक अधिकार राष्ट्रपति के पास

दक्षिण अफ्रीका : दक्षिण में संविधान संशोधन हुआ |
                    दक्षिण - दक्षिण अफ्रीका
                  1. संविधान संशोधन की प्रक्रिया

रूस : लोगों की मदद करना रूस का मौलिक कर्तव्य  है
        1. मौलिक कर्तव्य

जापान : विधि में स्थापित प्रक्रिया (only one)

कनाडा : किसने राज्यों के बीच शक्तियों का बंटवारा किया |
           क – कनाडा
          1. संघ और राज्य के बीच शक्तियों का बंटवारा

और पढ़ें :   ग्रहों का क्रम याद करें (आकार और घनत्व) shortcut trick

तो आपने देखा की कैसे हम किसी का भी shortcut बनाकर आसानी से उसको याद कर सकतें हैं | मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है कि कोई भी mistake न हो , अगर फिर भी कहीं mistake हो तो please inform me by थे comment .
और अगर आप भी अपने shortcut हमसे share करना चाहतें है तो please share with us .  मैं उन्हें अपनी पोस्ट में add करूंगा with your क्रेडिट |
अगर आपको पोस्ट पसंद आ रहे हैं तो please like us on Facebook . इससे मुझे काफी प्रोत्साहन मिलेगा  |
धन्यवाद |

No comments

I'm certainly not an expert,but I'll try my best to explain what I know and research what I don't know.

Please Don't Spam.All comments are moderated.

Powered by Blogger.