पंचवर्षीय योजनाओं के मुख्य उद्देश्य (GK shortcut )

स्वतंत्रता के बाद सन 1947 में पंडित नेहरु की अध्यक्षता में नियोजन समिति गठित हुई थी | बाद में इसी समिति की सिफारिश पर 15 मार्च 1950 ई . में योजना आयोग का गठन एक गैर सांविधिक और परामर्शदात्री निकाय के रूप में किया गया , इसके पदेन अध्यक्ष प्रधानमंत्री होतें हैं |
भारत की पहली पंचवर्षीय योजना 1 अप्रैल 1951 से प्रारंभ हुई | और भारत में अब तक 11 पंचवर्षीय योजनायें लागू की जा चुकी हैं और 12 वीं पंचवर्षीय योजना अभी चल रही है जोकि 2017  में समाप्त होगी |  इसीप्रकार 1 अप्रैल 2007 से 11वी पंचवर्षीय योजना प्रारंभ की गयी |
तो आज हम इन्ही पंचवर्षीय योजनाओं के मुख्य उद्देश्यों को shortcut sentence की सहायता से याद करेंगें | जैसा की आप सबको पता है की इससे भी exam में प्रश्न आतें हैं और हम यही भूल जातें हैं की किस योजना का क्या उद्देश्य था | इसलिए इस problem को दूर करने के लिए मैंने कुछ shortcut sentence बनाये हैं जिनकी हेल्प से हम इन योजनाओं के main उद्देश्य तो याद रख ही सकतें हैं |और चूँकि ये sentence में हैं तो हमे sentence का कुछ भाग तो याद आ ही जाता है exam हाल में |

            india gk shortcut

जैसे कि अभी तक 12 पंचवर्षीय योजनाओं का सृजन हो चुका है इसलिए मैंने इनको 3 भागों में बंटा है जिनमे 4 - 4 योजनाओं को  क्रमवार रखा है , जिससे कि हमे sentence आसानी से याद हो जाये और sentence ज्यादा बड़ा भी न हो  |

12 पंचवर्षीय योजनाओं का Group

A . पहला भाग -  1,2,3,4
B . दूसरा भाग  -  5,6,7,8
C . तीसरा भाग - 9,10,11,12



A. पंचवर्षीय योजना (1,2,3,4 )

Shortcut Sentence - अर्थव्यवस्था के संतुलित विकास में समाजवादी समाज और अर्थव्यवस्था को आत्म निर्भर करके विकास करना है |

1. पहली पंचवर्षीय योजना - इसका main उद्देश्य अर्थव्यवस्था के संतुलित विकास की प्रक्रिया करना था |
2. दूसरी पंचवर्षीय योजना - इसका मुख्य उद्देश्य समाजवादी समाज की स्थापना करना था |
3. तीसरी पंचवर्षीय योजना - इसका मुख्य उद्देश्य अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाना था
4. चतुर्थ पंचवर्षीय योजना - इसका मुख्य उद्देश्य स्थायित्व के साथ विकास और आर्थिक आत्मनिर्भरता बनाना था  |

    indian economy1


और पढ़ें : भारत के पड़ोसी देशों के नाम shortcut से याद करें

             :  भारतीय संविधान की 12 अनुसूचियां (shortcut gk )

             : भारतीय संविधान के विदेशी स्रोत (shortcut gk )


B. पंचवर्षीय योजना ( 5,6,7,8 )

Shortcut Sentence - गरीबी मिटाकर रोजगार में वृद्धि और उत्पादकता बढ़ाकर मानव संसाधनों का विकास किया |

5. पांचवी पंचवर्षीय योजना - इसका मुख्य उद्देश्य गरीबी उन्मूलन और आत्मनिर्भर बनाना था |
6. छठी पंचवर्षीय योजना  - इसका मुख्य उद्देश्य गरीबी उन्मूलन और रोजगार में वृद्धि था |
7. सातवीं पंचवर्षीय योजना - इसका मुख्य उद्देश्य उत्पादकता बढ़ाना और रोजगार के अधिक अवसर जुटाना था |
8. आठवीं पंचवर्षीय योजना - इसका मुख्य उद्देश्य मानव संसाधनों का विकास करना था |


            indian economy2

 

 

C . पंचवर्षीय योजना (9,10,11,12 )

Shortcut Sentence - समान न्याय देकर गरीबी और बेरोजगारी मिटाकर विकास का लक्ष्य 10 % रखा है |


9. नौवीं पंचवर्षीय योजना - इसका मुख्य उद्देश्य न्यायपूर्ण वितरण और समानता के साथ विकास को दिया गया |
10. दसवीं पंचवर्षीय योजना - इसका मुख्य उद्देश्य देश में गरीबी और बेरोजगारी समाप्त करके प्रति व्यक्ति आय 2 गुनी करना था |
11. ग्यारवीं पंचवर्षीय योजना - इसका मुख्य उद्देश्य तीव्रतम एवं समावेशी विकास था |
12. बारवीं पंचवर्षीय योजना  - इसका मुख्य उद्देश्य विकास का लक्ष्य 10 % करना है |


         
indian economy3

 


तो इसप्रकार आपने देखा हम पंचवर्षीय योजनाओं के मुख्य लक्ष्य को आसानी से sentence की सहायता से याद कर सकतें हैं | आप sentence को अपनी आवश्यकता के अनुसार और कस्टमाइज कर सकतें हैं |
आज अपने भारत की पंचवर्षीय योजनाओं के विषय में पढ़ा | ये shortcut , bank exam और SSC के exams में काफी helpful हो सकतें हैं  |
If this is helpful for you , please like us on Facebook

धन्यवाद |

2 comments:

  1. It's too useful for any competetive exams...
    ..........it's also too easy to learn..

    ReplyDelete
  2. Sir panchvarsiye yojna konsi anusuchi ka visage h

    ReplyDelete

I'm certainly not an expert,but I'll try my best to explain what I know and research what I don't know.

Please Don't Spam.All comments are moderated.

Powered by Blogger.